Seva Bharti Meerut: सेवा भारती करेंगी पश्चिमी उप्र में विस्तार,नई कार्यकारिणी गठित विपुल को बनाया उपाध्यक्ष

मेरठ रीजनSeva Bharti Meerut: सेवा भारती करेंगी पश्चिमी उप्र में विस्तार,नई कार्यकारिणी गठित...

Date:


Seva Bharti Meerut: सेवा भारती करेंगी पश्चिमी उप्र में विस्तार,नई कार्यकारिणी गठित विपुल को बनाया उपाध्यक्ष

मेरठ। आरएसएस के पश्चिमी उप्र के कार्यालय शंकर आश्रम में आज सेवा भारती मेरठ (Seva Bharti Meerut) महानगर कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। सेवा भारती की इस बैठक को क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनिल ने संबोधित किया। वहीं उन्होंने सेवा भारती के आगे के कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की। सेवा भारती की बैठक में संत रविदाय जयंती पर आयोजित किए गए कार्यक्रम की समीक्षा की गई। सेवा भारती ने तय किया कि जल्द ही पश्चिमी उप्र में सेवा भारती का विस्तार किया जाएगा। नए सेवा केंद्र खोलने जाएंगे। यह भी तय किया गया कि आने वाले होली के पर्व में सभी सेवा केद्रों में हर्षोल्लास के साथ होली मनाई जाएगी। सेवा भारती मेरठ महानगर अध्यक्ष छविंद्र सैनी ने सेवा भारती का विस्तार किया। जिसमें विपुल सिंघल को सेवा भारती का महानगर उपाध्यक्ष बनाया गया। आचार्य जितेंदर चंडालिया को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related