तुर्की में भीषण भूकंप

इंटरनेशनलतुर्की में भीषण भूकंप

Date:


तुर्की में भीषण भूकंप

इस्तांबुल: एजियन सागर में शुक्रवार के आए शक्तिशाली भूकंप ने तुर्की और यूनान को हिलाकर रख दिया। तुर्की के गृह मंत्री ने कहा कि पश्चिमी इजमिर प्रांत में छह इमारतें जमींदोज हो गईं हैं। तुर्की के आपदा एवं आपात प्रबंधन विभाग ने कहा कि भूकंप का केन्द्र एजियन सागर में 16.5 किलोमीटर नीचे था। भूकंप की तीव्रता 6.6 दर्ज की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 4 लोगों की मौत और 120 से ज़्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।

भूकंप की तीव्रता 6.9 थी
यूरोपीय- मूध्यसागर भूकंप विज्ञान केन्द्र ने कहा कि शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 6.9 थी और इसका केन्द्र यूनान के उत्तर-उत्तरपूर्व में सामोस द्वीप में था। तुर्की की मीडिया में मध्य इजमिर में बहुमंजिला इमारत का मलबा दिखाया गया है। इसके अलावा बचावकर्मी भी तैनात दिखाई दे रहे हैं। मध्य इजमिर में कई जगह धुंआ उठने की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

हताहतों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं
इजमिर के गर्वनर ने कहा है कि हताहतों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली। तुर्की की मीडिया ने कहा है कि भूकंप एजियन और मरमरा दोनों क्षेत्रों में महसूस किया गया है, जहां इस्तांबुल स्थित है। इस्तांबुल के गर्वनर ने कहा कि नुकसान के बारे में कोई खबर नहीं मिली है। अमेरिका के भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप की तीव्रता 7.0 थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...