मेरठ में कोरोना से सातवीं मौत

न्यूज़मेरठ में कोरोना से सातवीं मौत

Date:


मेरठ में कोरोना से सातवीं मौत

  • मृत्यु को बाद पॉजिटिव आई रिपोर्ट मेरठ में दूसरा मामला

मेरठ। मेरठ में कोरोना से एक और मौत हो गई है। प्राचार्य डॉ. आर सी गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। मृतक इस्लामाबाद का रहने वाला था। 58 वर्षीय व्यक्ति शनिवार रात करीब 8 बजे मेडिकल इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। रात करीब 2 बजे उसकी मृत्यु हो गई। रविवार को उसकी कोरोना की जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि मौत के बाद कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने का यह दूसरा मामला है।

इससे पूर्व केसरगंज में किराना की दुकान लगाने वाले आरके पुरम निवासी एक वृद्ध की रिपोर्ट भी मौत होने के बाद कोरोना पॉजिटिव आयी थी। इस मामले में मृतक के भांजे ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी किया था। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि कोरोना जैसे लक्षण होने के बावजूद मेडिकल कॉलेज में उन्हें भर्ती करने में आनाकानी की गई। जिस कारण उनकी मौत से पहले रिपोर्ट नहीं आयी। बता दें कि अब प्रशासा के लिए कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद उनकी चेन तलाशना भी एक चुनौती बनी हुई है। क्योंकि एक नर्स, डेयरी संचालक में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क आए लोगों कों तलाशना विभागीय स्तर पर आसान नहीं होगा।इससे मेडिकल में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि इमरजेंसी का स्टाफ भी पूरी प्रोटेक्शन के साथ कार्य करता है और अलग से संदिग्ध मरीजों के लिए वार्ड बनाया हुआ है लेकिन डर का माहौल है। यहां अब तक 116 कोरोना के मामले मिल चुके हैं। जबकि 54 ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related