Site icon Buziness Bytes Hindi

Bihar: भीषण सड़क हादसे एक परिवार के सात लोगों की मौत, खड़े कंटेनर में घुसी स्कॉर्पियो

road accident

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले में भीषण सड़क हादसे में एक परिवार के सात लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर हालत में है। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया है। घटना थाना शिवसागर क्षेत्र से पखनारी के पास हुई। NH 2 पर आज बुधवार सुबह कंटेनर में पीछे से स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सात लोगों की दर्दनाक मौत मौके पर हो गई। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर स्कॉर्पियो में फंसी लोगों की लाशों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक, हाईवे किनारे खड़े कंटेनर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी।

बोधगया से कैमूर लौट रहा था परिवार

मरने वालों की पहचान तारा कुमारी, चांदनी कुमारी , अरविंद शर्मा, राजमती देवी, आदित्य कुमार , रिया कुमारी और सोनी कुमारी के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार स्कॉर्पियो में 12 लोग महिला पुरुष और बच्चे सवार होकर बोधगया से कैमूर जिला के सबार थाना के गांव कुडारी लौट रहे थे।

रोहतास जिला के पखनारी के पास थाना शिवसागर इलाके में स्कॉर्पियो और कंटेनर की टक्कर हुई। घटना के बाद परिजनों का बुरा हाल है। हादसे के बाद स्थानीय लोग परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि हाईवे के किनारे कई जगह ट्रक चालक गाड़ी खड़ी कर छोड़ते हैं। अंधेरा होने के कारण कई बार चालक को खड़ा ट्रक दिखाई नहीं देता इस कारण हादसे हो जाते हैं।

Exit mobile version