Site icon Buziness Bytes Hindi

Poisonous Liquor: जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत, उत्तराखंड में मचा कोहराम

हरिद्वार। आज फूलगढ़ में सुबह सूरज निकलने से पहले ही मातम मच गया। कई घरों से चीख के साथ रोने की आवाजें आ रही थीं। जिन्हें सुनकर इलाके के लोगों के रोंगटे खडे़ हो गए। मृतकों के घर पहुंचकर जब उन्होंने मंजर देखा तो सभी सन्न रह गए। बता दें कि शुक्रवार की रात से शनिवार सुबह तक पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि शुक्रवार दिन में दो लोगों की मौत हो गई थी। इन सभी की मौतें कच्ची शराब पीने से हुई हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने घटनास्थल से जानकारी ली है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि मरने वालों ने कहां से शराब खरीदी और शराब के कारोबार में कौन-कौन लोग जुटे हुए हैं। हालांकि पहली बार ये घटना नहीं हुई है। जिसमें कच्ची शराब पीने से लोगों की मौत हुई। इससे पहले साल 2019 में रुड़की में 41 लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई थी। 

बताया जाता है कि बिरम सिंह,अमरपाल, राजू, अरुण और मनोज की देर रात से आज सुबह तक अलग-अलग समय में मौत हो चुकी है। जबकि शुक्रवार को इश्मपाल और तेजपाल की मौत हुई थी। सभी की मौत कच्ची शराब पीने के बाद खून की उल्टियां शुरू हुई और उसके बाद उनकी हालात खराब होती चली गई। बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव में जिले में शराब बांटी जा रही है। पुलिस-प्रशासन टीम गांव पहुंच गई है। इसकी छानबीन की जा रही है। पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

Exit mobile version