Site icon Buziness Bytes Hindi

Ration Card Holders Surrender: मेरठ में सात सौ राशनकार्ड धारकों ने किया सरेंडर, भाजपा ने जारी किया पत्र

मेरठ। प्रदेश में राशन कार्डों को लेकर हो हल्ला मचा हुआ है जहां राशन कार्ड धारक घबराए हुए हैंं। वहीं अब प्रशासन ने अलग हटकर शासन या यूं कहें भाजपा की तरफ से एक पत्र जारी कर दिया गया है। जिसमें साफ बताया गया है कि कोई भी राशन कार्ड धारक घबराएं नहीं अपने राशन कार्ड जमा ना करें और अपात्र पर भी किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं है। लेकिन वह फिर भी अपील कर रहे हैं अपात्र अपने राशन कार्ड को सरेंडर कर दें।दरअसल कुछ दिनों पहले यह अफवाह उड़ी की जो राशन कार्ड धारक अपात्र हैं उनकी वेरिफिकेशन करा कर उनसे वसूली की जाएगी। जिसके चलते हड़कंप की स्थिति बन गई और पात्र अपात्र राशन कार्ड धारकों को यह समझ में नहीं आया कि कौन पात्र है, और कौन अपात्र हैं। जिसके चलते अकेले मेरठ में ही 700 से अधिक राशन कार्ड धारकों ने अपने राशन कार्ड सरेंडर कर दिए।

Also raed: चुनाव से पहले पात्र राशन कार्ड धारक अब हो गए अपात्र, वरुण ने सरकार को घेरा

हालांकि स्थिति बेकाबू होते देख अब शासन के लोगों ने भी इसमें अपने वक्तव्य देने शुरू कर दिए देखते ही देखते भाजपा ने भी पत्र जारी कर दिया। जिसमें साफ अंकित किया गया है जिसके पास पांच किलोवाट से अधिक का कनेक्शन है या फिर जनरेटर है वह अपात्र है इसके अलावा किसी के पास दो वर्ग मीटर से अधिक प्लॉट या मकान है वह भी अपात्र है और किसी के पास अगर 80 वर्ग मीटर से अधिक कमर्शियल एरिया में प्लॉट है तो वह भी अपात्र है या किसी पर एक से अधिक शस्त्र का लाइसेंस है वह भी अपात्र है।

Also read: मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: परिवार के छह सदस्यों समेत सात की मौत

अगर किसी परिवार की आय तीन लाख प्रति वर्ष से अधिक है वह भी अपात्र है चार पहिया वाहन रखने वाला व्यक्ति भी अपात्र है। इसके अलावा जो भी इस श्रेणी में नहीं आते वह सभी पात्र हैं, हालांकि अब शासन के लोगों से लेकर प्रशासन के लोगों ने भी एक सुर में कहा है कि किसी पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी। राशन कार्ड धारक अपनी मर्जी से राशन कार्ड को सरेंडर कर सकता है और किसी से कोई रिकवरी नहीं की जाएगी ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। भाजपा ने जिस पत्र को जारी किया है वह भी पत्र देख सकते हैं क्या मानक राशन कार्ड धारकों के लिए निर्धारित किए गए थे। हालांकि इस पूरे मसले पर जिला पूर्ति अधिकारी रघुवेन्द्र कुमार ने अपनी बात रखी है।

Exit mobile version