Site icon Buziness Bytes Hindi

डेढ़ साल में डॉक्टरों द्वारा दी गई सेवा अनुकरणीय: पीएम मोदी


डेढ़ साल में डॉक्टरों द्वारा दी गई सेवा अनुकरणीय: पीएम मोदी

नई दिल्ली: डॉक्टर दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में डॉक्टरों द्वारा दी गई सेवा अनुकरणीय है। मैं 130 करोड़ भारतीय की ओर से उन्हें धन्यवाद देता हूं। का, आपके वैज्ञानिक अध्ययन का दुनिया संज्ञान ले और आने वाली पीढ़ी को उसका लाभ भी मिले।

डॉक्टर ईश्वर का दूसरा रूप
राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ये दिन हमारे डॉक्टर्स के, हमारी मेडिकल फ्रेटर्निटी के उच्चतम आदर्शों का प्रतीक है। पीएम ने कहा कि डॉक्टर्स को ईश्वर का दूसरा रूप कहा जाता है। कई बार ऐसा लगने लगता है कि क्या हम किसी हमारे अपने को खो देंगे, लेकिन डॉक्टर्स ऐसे मौकों पर किसी देवदूत की तरह जीवन की दिशा बदल देते हैं।

विनम्र श्रद्धांजलि
पीएम ने कहा कि आज जब देश कोरोना से जंग लड़ रहा है तो डॉक्टर्स ने दिन रात मेहनत करके लाखो लोगों का जीवन बचाया है। ये पुण्य कार्य करते हुए देश के कई डॉक्टर्स ने अपना जीवन न्योछावर कर दिया। मैं जीवन आहूत करने वाले सभी डॉक्टर्स को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

पिछली सरकारों पर निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप भली भांति जानते हैं कि पहले के समय में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को किस तरह नजरअंदाज किया गया था। हमारे देश में जनसंख्या का दबाव इस चुनौती को और कठिन बना देता है। हमारी सरकार ने डॉक्टर्स के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए पिछले वर्ष ही कानून में कई कड़े प्रावधान किए। इसके साथ ही हम अपने कोविड वारियर्स के लिए फ्री इंश्योरेंस कवर स्कीम भी लेकर आए हैं।

Exit mobile version