Site icon Buziness Bytes Hindi

Cervical Cancer Vaccine: सर्वाइकल कैंसर से बचाव करेगी सीरम इंस्टीटयूट की देशी वैक्सीन सर्वावैक

मेरठ। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए सीरम इंस्टीटयूट ने देशी वैक्सीन इजाद की है। बता दें कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पुणे में स्थिति है। सर्वाइकल कैंसर के लिए सीरम की ये देशी वैक्सीन परीक्षण में काफी कारगर पाई गई। देश में बनी यह अपनी पहली तरह की देशी वैक्सीन क्वाड्रिवेलेंट ह्यूमन पैपिलोमावायरस को दूसरे और तीसरे चरण में ट्रायल का विवरण सीरम कंपनी ने ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया के पास जमा किया। पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की बनाई ये वैक्सीन अब सब्जेक्ट ​कमेटी के द्वारा मंजूर कर ली गई है। 

Also read: ” गजब! गायों की ऐसी सेवा देख हुए हैरान,11 कुंटल आम रस में ड्राईफ्रूटस डालकर पिलाया

पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया काफी समय से सर्वाइकल कैसर के लिए देशी वैक्सीन बनाने के काम लगी हुई थी। अब सीरम की वैक्सीन क्यूएचपीवी परीक्षण में काफी उपयोगी पाई गई और इसके परिणाम भी काफी उत्साहजनक बताए जा रहे हैं। अगर सब कुछ सही रहा तो 2022 में ही इस सर्वावैक नामक वैक्सीन को दवा नियामक की मंजूरी के बाद बाजार में उतार दिया जाएगा। उसके बाद सर्वावैक सर्वाइकल कैंसर से महिलाओं को बचाव करेगी।

Also read: सोतीगंज पर पुलिस ने कसा शिकंजा, हरकत से बाज नहीं आ रहा शातिर कबाड़ी गल्ला

सीरम इंस्ट्रीटयूट का दावा है कि वैक्सीन सर्वावैक महिलाओं को सर्वाकल कैंसर से निजात दिलाने के लिए काफी कारगर साबित होगी। बता दें कि सर्वावैक वैक्सीन को केंद्र सरकार टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल करने पर भी विचार कर रही है। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए यह वैक्सीन 14 साल की किशोरियों को लगाई जा सकेगी। देश में इस समय सर्वाइकल कैंसर के लिए विदेश से वैक्सीन मंगाई जाती है।

Exit mobile version