सीरम को मिली स्पूतनिक V वैक्सीन बनाने की मंज़ूरी

हेल्थसीरम को मिली स्पूतनिक V वैक्सीन बनाने की मंज़ूरी

Date:


सीरम को मिली स्पूतनिक V वैक्सीन बनाने की मंज़ूरी

नई दिल्ली: सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया को रूस की स्पूतनिक V कोरोना वैक्सीन बनाने की मंजूरी मिल गई है. सीरम ने इसकी मंजूरी के लिए आवेदन दिया था, जिसको DCGI ने मंजूर कर लिया. जानकारी के मुताबिक, पुणे के हाडपसर में जो सीरम की लाइसेंस फैसिलिटी है, उसके अंतर्गत स्पूतनिक V को बनाकर उसका परीक्षा परीक्षण और विश्लेषण होगा. फिलहाल डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज भारत में रूस के स्पूतनिक V टीके का उत्पादन कर रही है.

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने देश में कोविड-19 टीका स्पूतनिक V बनाने के लिए परीक्षण लाइसेंस की अनुमति मांगते हुए भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) को आवेदन दिया था. गुरुवार को यह जानकारी सामने आई थी. पुणे स्थित कंपनी ने विश्लेषण और जांच के लिए भी परीक्षण लाइसेंस की मंजूरी दिए जाने का अनुरोध किया था.

सीरम फिलहाल ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनिका द्वारा बनाए गए कोरोना टीके कोविशील्ड का उत्पादन कर रहा है. सीरम ने पहले ही सरकार को बता दिया है कि वह जून में 10 करोड़ कोविशील्ड खुराकों का उत्पादन और आपूर्ति करेगा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

पटना फायरिंग केस: खान सर की तलाश में पुलिस, कोचिंग के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

पटना में हुए फायरिंग और तोड़फोड़ मामले में पुलिस...