Site icon Buziness Bytes Hindi

बजट के बाद और बढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 1197 अंकों की तेजी


बजट के बाद और बढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 1197 अंकों की तेजी

मुंबई: बजट डे के बाद आज भी शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली है. बाजार में 2 दिन से निवेशक जमकर खरीददारी कर रहे हैं. आज के कारोबार में सेंसेक्स 1197 अंकों की तेजी के साथ 49,797.72 के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं निफ्टी भी 367 अंक मजबूत होकर 14648 के स्तर पर बंद हुआ. इसके पहले बजट डे पर सेंसेक्स करीब 2314 अंक मजबूत होकर 48,601 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी भी 647 अंकों की तेजी के साथ 14281 के स्तर पर बंद हुआ था. आज बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी के चलते बैंक निफ्टी 34,000 के पार निकल गया है. बैंक, फाइनेंशियल के अलावा आईटी और आटो सेक्टर में जोरदार खरीददारी है. आज ग्लोबल संकेतों की बात करें तो अमेरिकी और एश्यिायाई बाजारों से अच्छे संकेत हैं. डाउ फ्यूचर्स में करीब आधा फीसदी तेजी है. एशियाई बाजारों में जमकर रैली रही है. सोमवार को भी तीनों प्रमुख अमेरिकी बाजार मजबूत होकर बंद हुए.

बाजार की इस तेजी में आज निवेशकों की दौलत 4.4 लाख करोड़ बढ़ गई. बजट उे पर बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1,92,46,713.70 करोड़ था जो 2 फरवरी को 1,96,83,687.89 करोड़ हो गया. यानी इसमें करीब 4.4 लाख करोड़ की बढ़ोत्तरी हुई. जबकि बजट से अबतक इसमें करीब 6.7 लाख करोड़ की बढ़ोत्तरी हुई. 29 जनवरी को बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1,86,12,644.03 करोड़ था.

आज के कारोबार में सेंसेक्स 30 के 27 शेयरों में तेजी देखने को मिली है. एसबीआई और अल्ट्राटेक सीमेंट में 7 फीसदी तो HDFC बैंक में 6 फीसदी तेजी है. LT में 5 फीसदी तो एयरटेल और मारुति में 3.5 फीसदी की तेजी रही है. कोटक बैंक और सनफार्मा में 3 फीसदी से ज्यादा तो पावरग्रिड में करीब 3 फीसदी तेजी रही है. HDFC में भी 3 फीसदी तेजी रही. बजाज फिनसर्व, टाइटन और एचयूएल में ही गिरावट रही.

Exit mobile version