Site icon Buziness Bytes Hindi

सेंसेक्स लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बढ़ा, निफ्टी 95 अंक उछला


सेंसेक्स लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बढ़ा, निफ्टी 95 अंक उछला

मुंबई : घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को लगातार दूसरे दिन तेजी के रुझानों के बीच आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा उछला। सेंसेक्स 38,000 के ऊपर तक चढ़ा और निफ्टी भी करीब 95 अंकों की बढ़त के साथ 11,191 तक उछला।

सुबह 9:24 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 302.37 अंकों यानी 0.80 फीसदी की तेजी के साथ 37,990.28 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी पिछले सत्र से 84.05 अंकों यानी 0.76 फीसदी की मजबूत बढ़त के साथ 11,179.30 पर बना हुआ था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 204.45 अंकों की तेजी के साथ 37,892.36 पर खुला और 38,022.80 तक चढ़ा, जबकि इस दौरान सेंसेक्स का निचला स्तर 37,889.59 रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सत्र से 60.50 अंकों की तेजी के साथ 11,155.75 पर खुला और 11,190.85 तक चढ़ा, जबकि इस दौरान निफ्टी का निचला स्तर 11,144.50 रहा।

Exit mobile version