Site icon Buziness Bytes Hindi

सपाट शुरुआत के बाद सेंसेक्स-निफ़्टी में उछाल

Sensex-Nifty rise after flat start

वैश्विक तौर पर मिले जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत हुई लेकिन थोड़ी ही देर में दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ़्टी ऊपर की तरफ बढ़ चले और खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स जहाँ 189 अंको के उछाल के साथ 71296 पर ट्रेड कर रहा है वहीँ निफ़्टी भी 71 अंकों की बढ़त के साथ 21420 यानि 0.32 फीसद तेज़ी पर ट्रेड कर रहा है. निफ़्टी बैंक में 119 और निफ़्टी मिड कैप में 388 अंकों का उछाल दिख रहा है. सोमवार को क्रिसमस की छुट्टी की वजह से बाजार बंद थे, शनिवार-रविवार साप्ताहिक अवकाश था, इसलिए तीन दिन की छुट्टी के बाद आज बाज़ार खुले हैं.

बाजार में आज भी लार्ज कैप की अपेक्षा मिड कैप और स्मॉल कैप शेयरों में खरीदारी देखी जा रही है। फार्मा, मीडिया, ऑटो, सरकारी बैंक और एनर्जी सेक्टर में तेज़ी देखी जा रही है। सेंसेक्स के शेयरों में L&T, एसबीआई, Ultratech, बजाज फिनसर्व, reliance , एनटीपीसी, Tata Steel, पावर ग्रिड, M&M, आईटीसी, Bharti Airtel, इंडसइंड बैंक, नेस्ले, Titan, एशियन पेंट्स, Axis bank ,एचडीएफसी बैंक, Bajaj Finance, सन फार्मा, जेएसडब्लू स्टील और Kotak mahindra bank हरे निशान में है। वहीँ टेक महिंद्रा, TCS, मारुति सुजुकी, Tata Motors, इन्फोसिस, Wipro, एचसीएल टेक, ICICI Bank और एचयूएल के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

वैश्विक बाज़ारों में हांगकांग, टोक्यो और शंघाई के बाज़ारों में बिकवाली दिख रही है। बैंकॉक, सियोल और इंडोनेशिया के बाजारहरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार क्रिसमस की छुट्टी के कारण बंद हैं। आखिरी कारोबार सत्र में अमेरिकी बाजार मिलेजुले ही बंद हुए थे। वहीँ क्रूड आयल हल्की तेजी के साथ 78 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। WTI क्रूड भी 73 डॉलर के आसपास बना हुआ है।

Exit mobile version