Site icon Buziness Bytes Hindi

सेंसेक्स-निफ़्टी में फिर आया भूचाल

sensex

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को एकबार फिर चौतफा गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 1,053 अंक की गिरावट के साथ 70,370 अंक और निफ्टी 333 अंक की गिरावट के साथ 21,238.80 अंक पर बंद हुआ। आज ही खबर आयी थी कि भारतीय शेयर बाजार हांगकांग के शेयर बाजार को पीछे छोड़कर दुनिया का चौथा सबसे बड़ा शेयर बाजार बना. लार्ज कैप, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में आज जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली।

निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 445.85 अंक की गिरावट के साथ 15,073.05 अंक और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,493 अंक की गिरावट के साथ 40,569 अंक पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र में फार्मा को छोड़कर ऑटो, आईटी, पीएसयू, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, मीडिया, इन्फ्रा समेत सभी इंडेक्स गिरकर बंद हुए। इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, एसबीआई, एचयूएल, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, विप्रो, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक, टाइटन, एलएंडटी, टाटा मोटर्स, जेएसडब्लू स्टील, रिलायंस, आईटीसी, एमएंडएम, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति सुजुकी, नेस्ले और इन्फोसिस के शेयर गिरकर बंद हुए हैं। आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, बजाजा फिनसर्व, सन फार्मा, भारती एयरटेल और टीसीएस का शेयर हरे निशान में बंद हुआ है।

वैश्विक बाजारों में कारोबार का मिलाजुला देखने को मिला। टोक्यो और बैंकॉक के बाजार गिरकर बंद हुए हैं वहीं, हांगकांग, शंघाई, जकार्ता, सियोल, ताइपे के बाजारों में बढ़त देखी गई है। अमेरिकी बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए थे। कच्चे तेल का बेंचमार्क आधा प्रतिशत की गिरावट के साथ 79 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड आधा प्रतिशत की गिरावट के साथ 74 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

Exit mobile version