Site icon Buziness Bytes Hindi

बाजार खुलते ही सेंसेक्स निफ़्टी धड़ाम

sensex

ईरान-इज़राइल संघर्ष पर भारतीय शेयर बाज़ार वैसे भी पिछले चार कारोबारी सत्रों से सहमा हुआ था और अब कल रात इजरालय ने ईरान पर जवाबी कार्रवाई करते हुए मिसाइल से हमला कर दिया जिसका असर शेयर बाज़ार में नज़र आ रहा है. बाज़ार आज खुलते ही धड़ाम हो गया. सेंसेक्‍स और‍ निफ्टी दोनों में भारी गिरावट दिख रही है. निफ़्टी 22 हज़ार से नीचे आ चूका है. खबर लिखे जाने तक Sensex 424 अंक गिरकर 72064 पर कारोबार कर रहा है वहीं निफ्टी 127 अंक से ज्‍यादा गिरकर 21,868 पर कारोबार कर रहा है.

बीएसई सेंसेक्‍स के सभी टॉप 30 शेयर में से आईटीसी और टाइटन के शेयर उछाल पर कारोबार कर रहे थे, लेकिन बाकी के 28 शेयरों में गिरावट हुई है. इफोसिस में करीब दो फीसदी की गिरावट आई है. इसके अलावा, AXIS, L&T, Nestle जैसे शेयर भी 1.50 फीसदी से ज्‍का यादा गिरे हैं. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 1800 शेयर में गिरावट और 344 में तेजी देखी जा रही है.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 2,214 शेयरों में से 53 शेयरों में नीचे का सर्किट लगा है, जबकि 40 शेयरों में ऊपर का सर्किट है. 15 स्‍टॉक 52 वीक के लो पर पहुंच चुके हैं. बैंक निफ्टी आज करीब 300 फीसदी टूटा है, जबकि मिडकैप और स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स में 150 अंक तक की गिरावट आई है. इसके अलावा निफ्टी के आज सभी सेक्टोरल इंडेक्सों में भारी गिरावट दिखाई दे रही है. ऑटो से लेकर आईटी, हेल्‍थकेयर और ऑयल में 1 फीसदी से ज्‍यारा गिरावट हुई है.

Exit mobile version