Site icon Buziness Bytes Hindi

सेंसेक्स-निफ़्टी में गिरावट जारी


सेंसेक्स-निफ़्टी में गिरावट जारी

मुंबई: लगातार दूसरे दिन BSE Sensex और Nifty50 गिरावट के साथ बंद हुए हैं. सेंसेक्स 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 52,400 और निफ्टी 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 15,700 के नीचे लुढ़ककर बंद हुआ है. बैंकिंग शेयरों और रिलायंस में बिकवाली के चलते मार्केट में गिरावट रही. कारोबार बंद होने पर आज सेंसेक्स 182.75 अंकों की गिरावट के साथ 52,386.19 पर और निफ्टी 38.10 अंकों की गिरावट के साथ 15,689.80 पर बंद हुआ.

सेंसेक्स पर आज महज 10 स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए जबकि शेष 20स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए. वहीं निफ्टी50 पर 24 स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए हैं जबकि 26 स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए. निफ्टी के सेक्टरल इंडेक्सेज की बात करें तो निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी मेटल, निफ्टी फार्मा और निफ्टी रियल्टी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टर इंडेक्सेज गिरावट के साथ बंद हुए. सभी बैंकिंग शेयरों और रिलायंस, एसबीआई जैसे हैवीवेट्स शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स में गिरावट रही. निफ्टी के मिडकैप और स्मालकैप इंडेक्सेज में तेजी रही.

बीएसई सेंसेक्स पर आज सबसे अधिक खरीदारी टाटा स्टील के शेयरों में रही और इसके बाद बजाज फिनजर्व और भारती एयरटेल में सबसे अधिक खरीदारी रही. बिकवाली की बात करें तो सेंसेक्स पर सबसे अधिक बिकवाली बजाज ऑटो, टीसीएस और एचडीएफसी बैंक में रही.

Exit mobile version