Site icon Buziness Bytes Hindi

दिनभर उठापटक के बाद सेंसेक्स, निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद

sensex

भारतीय बेंचमार्क सूचकांक 1 अक्टूबर को लगातार तीसरे सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए, जिसमें निफ्टी 25,800 से नीचे रहा, बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 33.49 अंक की गिरावट के साथ 84,266.29 पर और निफ्टी 13.95 अंक गिरावट के साथ 25,796.90 पर था। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को बाजार बंद रहेगा। इस गिरावट की वजह चालू खाता घाटा बढ़ना और विनिर्माण के कमज़ोर आंकड़ों का आना बताया जा रहा है.

टेक महिंद्रा, एमएंडएम, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, अदानी एंटरप्राइजेज और इंफोसिस निफ्टी पर सबसे ज़्यादा लाभ में रहे, जबकि इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, एशियन पेंट्स, बजाज ऑटो और टाइटन कंपनी में गिरावट दर्ज की गई। सेक्टोरल इंडेक्स में मीडिया, ऑटो और आईटी में खरीदारी देखी गई, जबकि दूरसंचार, बिजली, एफएमसीजी, तेल और गैस और रियल्टी क्षेत्रों में बिकवाली देखी गई।

बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.3 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5 फीसदी की तेजी रही। बीएसई पर 239 शेयरों ने 52 के उच्चतम स्तर को छुआ, जिनमें अक्जो नोबेल, बलरामपुर चीनी, बीएएसएफ, बॉम्बे बर्मा, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, दीपक फर्टिलाइजर्स, ईआईडी पैरी, फोर्टिस हेल्थकेयर, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, जेएम फाइनेंशियल, लॉयड्स मेटल्स, मेट्रोपोलिस, नाल्को, पॉलीकैब इंडिया, श्री रेणुका शुगर्स, टाटा कम्युनिकेशंस, वी-मार्ट रिटेल आदि शामिल हैं।

Exit mobile version