Site icon Buziness Bytes Hindi

सेंसेक्स में 485 अंकों की भारी गिरावट


सेंसेक्स में 485 अंकों की भारी गिरावट

मुंबई: BSE Sensex में आज भारी गिरावट रही और यह 53 हजार के नीचे लुढ़ककर बंद हुआ. सेंसेक्स आज 53 हजार के पार खुला था और कारोबार के दौरान 53100 के पार भी पहुंच गया था लेकिन अपनी तेजी यह संभाल नहीं सका और कारोबार बंद होने पर यह 485 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ. कारोबार बंद होने पर आज सेंसेक्स 485.82 अंकों की गिरावट के साथ 52,568.94 पर और निफ्टी 151.75 अंकों की गिरावट के साथ 15,727.90 पर बंद हुआ.

सेंसेक्स पर आज महज 7 स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए जबकि शेष 23स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए. वहीं निफ्टी50 पर भी 7 स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए हैं जबकि 43 स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए. निफ्टी के सेक्टरल इंडेक्सेज की बात करें तो निफ्टी आईटी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टर इंडेक्सेज गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स पर इंडसइंड बैंक को छोड़कर शेष बैंकिंग शेयरों और रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक जैसे हैवीवेट्स शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स में गिरावट रही.

बीएसई सेंसेक्स पर आज सबसे अधिक खरीदारी टेकएम के शेयरों में रही और इसके बाद बजाज ऑटो और पॉवरग्रिड में सबसे अधिक खरीदारी रही. बिकवाली की बात करें तो सेंसेक्स पर सबसे अधिक बिकवाली टाटा स्टील, सनफार्मा और एसबीआईएन में रही.

Exit mobile version