पहली बार सेंसेक्स 46,000 अंक के पार

बिज़नेसपहली बार सेंसेक्स 46,000 अंक के पार

Date:


पहली बार सेंसेक्स 46,000 अंक के पार

मुम्बई: अधिकतर विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बीच देश में जल्द ही कोरोना वैक्सीन के इस्तेमाल की आधिकारिक अनुमति दिये जाने की संभावना से निवेशकों का उत्साह बना रहा, जिससे बुधवार को घरेलू शेयर बाजार ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गये।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज एक फीसदी से अधिक की छलांग लगाकर पहली बार 46 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करके 46,103.50 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी एक फीसदी की तेज बढ़त के साथ पहली बार 13,500 अंक के पार 13,529.10 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में आज शुरुआत से ही रौनक रही। निवेशक न सिर्फ कोरोना वैक्सीन से जुड़ी खबरों को लेकर उत्साहित रहे बल्कि वैश्विक परिदृश्य से भी उनका मनोबल बढ़ा रहा। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय में स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण के अगले एक माह के भीतर तीन कोरोना वैक्सीन को भारत में इस्तेमाल की अनुमति दिये जाने की संभावना जताने से निवेश धारणा बनी रही।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...