सेंसेक्स 50 हजार के पार बंद

बिज़नेससेंसेक्स 50 हजार के पार बंद

Date:


सेंसेक्स 50 हजार के पार बंद

बेहतर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में भी अच्छी तेजी देखने को मिली है. कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स मजबूत होकर बंद हुए हैं. निफ्टी 14800 के पार बंद हुआ है. वहीं सेंसेक्स भी 50 हजार के पार बंद होने में कामयाब रहा. यूएस में बॉन्ड यील्ड में नरमी से ग्लोबल सेंटीमेंट बेहतर हुए हैं. फिलहाल कारोबार के अंत में सेंसेक्स में 280 अंकों की तेजी रही है और यह 50051 के स्तर पर बंद हुआ.

वहीं निफ्टी भी 78 अंक मजबूत होकर 14815 के स्तर पर बंद हुआ है. आज ज्यादातर प्रमुख सेक्टर में खरीददारी देखने को मिली है. बैंक, फाइनेंशियल और रियल्टी शेयरों में अच्छा एक्शन देखने को मिला है. वहीं, एफएमसीजी और मेटल शेयरों में कुछ दबाव देखने को मिला है. अल्ट्राटेक सीमेंट और एचडीएफसी बैंक टॉप गेनर्स में शामिल हैं. वहीं, ओएनजीसी और पावरग्रिड टॉप लूजर्स में शामिल हैं. ग्लोबल संकेतों की बात करें तो सोमवार को नैसडेक में 1.25 फीसदी की तेजी रही. टेक शेयरों में अच्छी तेजी से बाजार मजबूत हुए. वहीं आज एशियाई बाजारों में भी खरीददारी रही है.

आज के कारोबार में सेंसेक्स 30 के 17 शेयरों में तेजी देखने को मिली है तो 13 शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं. टॉप गेनर्स में अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन कंपनी, एक्सिस बैंक, एसबीआई और मारुति शामिल हैं. वहीं टॉप लूजर्स में ओएनजीसी, पावरग्रिड, आईटीसी, NTPC, महिंद्रा एंड महिंद्रा और HDFC शामिल हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

LPU Protest: 10 दिन के लिए क्लास सस्पेंड, छात्र घर लौटे; 15 घंटे बाद NH-44 पर ट्रैफिक बहाल

पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में...

रायबरेली में कृष्ण रूप में दिखे अखिलेश यादव, ‘PDA महानायक’ वाले पोस्टर पर गरमाई सियासत

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के...

राजस्थान मेयर चुनाव में BJP का दबदबा, जयपुर-जोधपुर-कोटा में जीते भाजपा उम्मीदवार

राजस्थान के तीन बड़े नगर निगमों—जयपुर, जोधपुर और कोटा—के...

Asian Games 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-34 से हराकर जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने...