बाजार:- आज सुबह से बाजार में रौनक देंखने को मिल रही है। बाजर के खुलते ही आज सेंसेक्स और निफ्टी में मजबूती आई है। आज के बाजार में सेंसेक्स में 300 अंकों से ज्यादा तेजी है. जबकि निफ्टी 16350 के करीब पहुंच गया है। मार्केट में आई तेजी के बाद आज सेंसेक्स 330 अंकों की तेजी से 54,649 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. जबकि निफ्टी 74 अंक बढ़कर 16334 के स्तर पर दिख रहा है।
वही आज सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर हरे निशाना पर हैं। आज के टॉप गेनर्स में BHARTIARTL, DRREDDY, SUNPHARMA, BAJFINANCE, HDFCBANK, BAJAJFINSV और INFY शामिल हैं। इसके अलावा आज मार्केट में निफ्टी पर आईटी और फार्मा इंडेक्स में 0.80 फीसदी , रियलटी इंडेक्स में 0.80 फीसदी, बैंक, फाइनेंशियल और आटो इंडेक्स में करीब आधे फीसदी की तेजी आई है और एफएमसीजी इंडेक्स आज हरे निशान पर है।
शेयर बाजार में आई तेजी के संदर्भ में जानकारों का कहना है कि आज ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत प्राप्त हो रहे हैं जिससे आज निवेशकों को बेहरीन लाभ मिल सकता है। लेकिन इसी बीच यूएस फेड ने कहा है कि अगर महंगाई कंट्रोल में नहीं आती है ताके ब्याज दरों में इजाफा होगा। वही आज ब्रेंट क्रूड 112 डॉलर प्रति बैरल के करीब ट्रेड कर रहा है। यूएस में 10 साल की बॉन्ड यील्ड 2.975 फीसदी के लेवल पर है।
