Site icon Buziness Bytes Hindi

गिरावट के साथ खुले सेंसेक्स और निफ़्टी

Sensex-Nifty rise after flat start

आरबीआई पॉलिसी की घोषणाओं के बाद शेयर बाजार का मूड बिगड़ा नज़र आ रहा है. भारतीय शेयर बाजार को दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी आज भी गिरावट में खुले। सेंसेक्स में करीब 150 अंकों की गिरावट तो निफ्टी 21700 के नीचे के स्तर पर खुला. आज के कारोबार में तकरीबन हर सेक्‍टर पर दबाव दिख रहा है. निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल, ऑटो, मेटल, FMCG, रियल्‍टी इंडेक्स लाल निशान में दिख रहे हैं. वहीं फार्मा और पीएसयू बैंक इंडेक्स हरे निशान में हैं. जबकि आईटी इंडेक्स फ्लैट है. फिलहाल खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स में 77 अंकों गिरावट दिख रही है और यह 71351 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. जबकि निफ्टी 52 अंक टूटकर 21665 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. हैवीवेट शेयरों में भी बिकवाली नज़र आ रही है. टॉप गेनर्स में रिलायंस E, POWERGRID, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया , TECHM, एक्सिस बैंक HCLTECH शामिल हैं. वहीँ टॉप लूजर्स में M&M, भारती एयरटेल, MARUTI, HDFCBANK, आईटीसी और JSWSTEEL शामिल हैं.

आज निफ़्टी के करीब 1,574 शेयर तेजी और 791 शेयर गिरावट के साथ खुले। वहीं 124 कंपनियों के शेयर सपाट खुले। आज 167 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं और 9 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुँच गए हैं। 85 शेयरों में आज सुबह से ही अपर सर्किट लगा है और 53 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। आज डॉलर के खिलाफ रुपया 1 पैसे की मजबूती के साथ 82.95 रुपये के स्तर पर खुला।

आज के कारोबार में प्रमुख एशियाई बाजारों में मिलजुला ट्रेंड दिख रहा है. अमेरिकी बाजार गुरूवार को बढ़त पर बंद हुए थे. गुDow Jones Industrial में 49 अंकों की बढ़त है और यह 38,726.33 के लेवल पर बंद हुआ है. NASDAQ Composite में 37 अंकों की तेजी है और यह 15,793.71 के लेवल पर बंद हुआ. जबकि S&P 500 इंडेक्‍स में 3 अंकों की बढ़त रही और यह 4997.91 के लेवल पर बंद ब्याज हुआ है. दरें नहीं बढ़ने की उम्मीद में अमेरिका की 10 साल की बॉन्ड यील्ड 4% के ऊपर बरकरार है.

Exit mobile version