Site icon Buziness Bytes Hindi

सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद


सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद

मुंबई: इस कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों ही बढ़त के साथ बंद हुए हैं. कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स 52900 के पार और निफ्टी 15850 के पार बंद हुआ है. सेंसेक्स पर एचसीएल, टेक महिंद्रा जैसे आईटी स्टॉक्स का सपोर्ट मिला. हालांकि सेंसेक्स पर आज रिलायंस में सबसे अधिक बिकवाली रही. निफ्टी की बात करें तो निफ्टी एफएमसीजी को छोड़कर अन्य सेक्टरल इंडेक्सेज बढ़त के साथ बंद हुए हैं और निफ्टी बैंक में 1.54 फीसदी व निफ्टी मेटल में 2.61 फीसदी की तेजी रही.

आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 52,877.16 प्वाइंट पर खुला था और कारोबार के दौरान 52,973.07 प्वाइंट तक पहुंचा था. सेंसेक्स में कारोबार बंद होने पर यह 0.43 फीसदी यानी 226.04 प्वाइंट की तेजी के साथ 52,925.04 पर बंद हुआ. सेंसेक्स पर आज 20 स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए जबकि शेष 10 स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स पर रिलायंस में बिकवाली रही जबकि टाटा स्टील और एसबीआई-एक्सिस बैंक में खरीदारी रही.

निफ्टी 50 की बात करें तो यह 0.42 फीसदी यानी 65.90 प्वाइंट की तेजी के साथ 15,856.35 पर बंद हुआ. निफ्टी पर 34 स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए जबकि शेष 16 स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए.

बीएसई सेंसेक्स पर आज के कारोबारी दिन में सबसे अधिक खरीदारी टाटा स्टील और एक्सिस बैंक के शेयरों में रही. टाटा स्टील 4.65 फीसदी की तेजी के साथ 1165 रुपये और एक्सिस बैंक 3.02 फीसदी की तेजी के साथ 761.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ. एक्सिस बैंक के बाद सेंसेक्स पर एसबीआई 2.79 फीसदी की तेजी के साथ 428.75 रुपये के भाव पर बंद हुआ.

सेंसेक्स पर आज सबसे अधिक बिकवाली रिलायंस और एनटीपीसी के शेयरों में रही.रिलायंस 2.28 फीसदी की गिरावट के साथ 2104.30 रुपये और एनटीपीसी 1.69 फीसदी की गिरावट के साथ 116.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ. इसके बाद एचयूएल 1.64 फीसदी की गिरावट के साथ 2449.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ.

Exit mobile version