Site icon Buziness Bytes Hindi

फिर 74 हज़ार के पार पहुंचा सेंसेक्स

sensex

आज लगातार चौथा कारोबारी सत्र है जब बाजार बढ़त के साथ खुला। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 279 अंक की बढ़त के साथ 74017 अंक पर और निफ्टी 78 अंक की बढ़त के साथ 22,446 अंक पर खुला। वहीं बैंक निफ्टी भी तेजी पर कारोबार कर रहा था। एनएसई पर ऑटो, आईटी, फिन सर्विस, फार्मा, मेटल, एनर्जी, पीएसई, मीडिया, रियल्टी और पीएसयू बैंक हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। वहीँ एफएमसीजी इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। बड़े शेयरों के साथ-साथ मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिल रही है।

जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, नेस्ले, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, एचसीएल टेक, आईटीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, आईटीसी, विप्रो, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व और टीसीएस . गेनर्स की लिस्ट में है. टाइटन, एचयूएल, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, एलएंडटी और टेक महिंद्रा हारने वालों की सूची में हैं।

टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, सियोल, जकार्ता और ताइपे के बाजारों में तेजी देखी जा रही है। वहीं, बैंकॉक के बाजार फिलहाल मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजारों में तेजी जारी है. Dow समेत सभी इंडेक्स भारी बढ़त के साथ बंद हुए थे। कच्चे तेल में सपाट कारोबार हो रहा है। ब्रेंट क्रूड 88 डॉलर प्रति बैरल और WTI 83 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है.

Exit mobile version