भारतीय शेयर बाजार में आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स बड़ी बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में करीब 450 अंकों की तेजी रही और निफ्टी 21900 के ऊपर बंद हुआ. आज निफ्टी पर बैंक और FMGC इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए जबकि फाइनेंशियल, आईटी, ऑटो, मेटल, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। दिग्गज शेयरों में मिलाजुला रुख देखने को मिला है. आज के टॉप गेनर्स में HCLTECH, TCS, MARUTI, WIPRO, LT, INFOSYS शामिल हैं। जबकि टॉप लूजर्स में पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक , आईटीसी, कोटाबैंक, बजाज फिनसर्व, एक्सिसबैंक शामिल हैं।
लगातार तीन कारोबारी सत्रों में लगातार लोअर सर्किट पर रहने वाला पेटीएम का शेयर मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। यह शेयर बीएसई पर 3.33 फीसदी या 13.25 रुपये की तेजी के साथ 451.60 पर बंद हुआ। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 28,680.23 करोड़ रुयपे हो गया है। दरअसल पेटीएम को लेकर लगातार ख़बरें चल रही थीं, मुकेश अम्बानी की कंपनी जियोजित फाइनेंसियल के साथ डील की बात हो रही थी, इसके अलावा HDFC बैंक से भी बातचीत की ख़बरें थीं, हालाँकि जियोजित की तरफ से स्पष्टीकरण आ चूका है कि उनकी पेटीएम के साथ डील में कोई दिलचस्पी नहीं, वहीँ HDFC की तरफ से अभी कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है.
आज के कारोबार में प्रमुख एशियाई बाजारों में बिकवाली देखने को मिली. इससे पहले सोमवार को अमेरिकी बाजार गिरावट पर बंद हुए थे. सोमवार को डाउ जोंस इंडस्ट्रियल 274 अंक गिरकर 38,380.12 के स्तर पर बंद हुआ। NASDAQ Composite में 31 अंकों की कमजोरी रही और यह 15,597.68 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि S&P 500 इंडेक्स 16 अंक गिरकर 4942.81 के स्तर पर बंद हुआ। अमेरिका की 10 साल की बॉन्ड यील्ड 14 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 4.14 फीसदी हो गई है. डॉलर इंडेक्स 104.45 के स्तर पर है.