Site icon Buziness Bytes Hindi

Sensational Story – आँगन में सो रही माँ बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

बाँदा । जिले में आज एक सनसनीखेज मामला सामने आया । अज्ञात कारण के चलते हत्यारों ने आंगन में सो रही माँ-बेटी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया । हमले में बेटी ने मौके पर दम तोड़ दिया । जबकि माँ की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई । मामले की जानकारी पर थाना पुलिस व अपर पुलिस अधीक्षक अपने दल बल के साथ घटना स्थल पहुँचे । इस मामले को प्रदेश के एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने संज्ञान लिया और अधिकारियों को जल्द कार्यवाही के निर्देश दिए। वहीं घटना स्थल पहुँची फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने माँ बेटी के शव को पोस्ट-मार्टम के लिए भेज दिया ।

Read also: Agneepath Yojana Protest: चौथा दिन, दिन भर हुआ बवाल, प्रदर्शनकारियों ने थाना फूंका

मामला बाँदा के गिरवां थाना क्षेत्र के गाँव महुआ का है। जहाँ घर के आंगन में सो रही माँ और बेटी के सर पर कुल्हाड़ी से कई वार किए गए। जिससे बेटी  की मौत मौके पर हो गई। जबकि माँ ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुँचे और जांच शुरू की। फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुँचकर हत्यारोपी की तलाश में साक्ष्य जुटाने लग गये । एसपी अभिनंदन के साथ एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र  बताया कि जमीनी विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है।घटना की जाँच कराई जा रही है, पोस्ट-मार्टम रिपोर्ट के बाद किसी नतीजे पर पहुँचकर उचित  कार्यवाही की जायेगी।

Exit mobile version