Site icon Buziness Bytes Hindi

Delhi News: वसंत विहार में बंद कमरे से तीन लाशें मिलने से फैली सनसनी, आत्महत्या का शक

दिल्ली। दिल्ली के वसंत विहार इलाके में एक बंद मकान में तीन महिलाओं की लाशें मिलने से सनसनी फ़ैल गयी है, कहा जा रहा है कि तीनों महिलाओं ने आत्महत्या की है. इन तीन महिलाओं में माँ के अलावा उसकी दो बेटियां शामिल हैं। मौके पर मिले सूइसाइड नोट के मुताबिक मृतकों की पहचान मंजू (मां) और दो बेटियों अंशिका और अंकू के रूप में हुई है।

Also read: पेट्रोल पंप पर 22 लाख की लूट का आरोपी 50 हजारी पुलिस की गोली का शिकार

इस बारे में पुलिस आयुक्त मनोज ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार रात 9 बजे के आसपास वसंत विहार पुलिस स्टेशन में एक कॉल आयी थी जिसमें बताया गया था कि एक घर बंद है और आवाज़ देने और खटखटाने के बावजूद दरवाज़ा नहीं खोला जा रहा है। पड़ोसियों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई थी। जानकारी मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घर को चारों तरफ से बंद पाया। तब पुलिस दरवाज़ा तोड़ कर अंदर पहुंची तो नज़ारा देखकर सन्न रह गयी क्योंकि वहां तीन औरतों की लाशें पड़ी हुई थीं। 

पुलिस को दरवाज़ा खोलने पर गैस की गंध आयी, देखा तो सिलेंडर का नॉब थोड़ा खुला हुआ था, अंगेठी भी जल रही थी, घर के सारे रौशनदान पैक थे।  घर में सांस लेना भी मुश्किल हो रहा था। पुलिस को वहां एक सूइसाइड नोट भी मिला जिसपर लिखा हुआ था कि घर में घुसने के बाद लाइटर या मोमबत्ती न जलाएं।

Also Read : Delhi LG Anil Baijal Resigns : व्यक्तिगत कारणों से दिल्ली के LG अनिल बैजल ने दिया इस्तीफ़ा

पड़ोसियों के मुताबिक परिवार के मुखिया की मौत कोरोना काल में हो गयी थी तब से यह परिवार अवसाद में जी रहा था, माँ काफी दिनों से बीमार चल रही थी। पुलिस के अनुसार पहली दृष्टि में मौत दम घुटने से हुई लग रही है, शवों को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया गया है और रिश्तेदारों को सूचित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Exit mobile version