Site icon Buziness Bytes Hindi

Meerut News: 12 साल के बच्चे का गर्दन कटा शव मिलने से सनसनी

मेरठ। आज जानी थाना क्षेत्र में 12 साल के बच्चे का गर्दन कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। बच्चे का शव खेत में पड़ा हुआ था। पुलिस अभी तक लाश की शिनाख्त नहीं कर पाई है। पुलिस शव की गर्दन तलाश रही है। आसपास के खेतों में अभियान चलाकर गर्दन तलाशी जा रही है। घटना थाना जानी क्षेत्र की है। जहां पर आज करीब 12 साल के बच्चे का गर्दन कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

Read also: MIT College में BTech के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, पांच छात्र गिरफ्तार

इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गर्दन कटा शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के इलाके को सील कर दिया और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर गर्दन की तलाश में जुट गई। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Read also:  बीएसएफ कश्मीर फ्रंटियर्स ने अपने कर्मियों को आधिकारिक परिसर के अंदर साइकिल का उपयोग करने के लिए कहा

उन्होंने बताया कि जनपद के सभी थानों में इसकी सूचना दी जा चुकी है। वहीं आसपास के जिलों में भी शव मिलने की जानकारी दे दी गई है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कहीं कोई बच्चा तो लापता नहीं था। ग्रामीणों से भी शिनाख्त के प्रयास करवाए जा रहे हैं।

Exit mobile version