Site icon Buziness Bytes Hindi

चौपट कानून व्यवस्था को सुधारेंगे सीनियर आईपीएस


चौपट कानून व्यवस्था को सुधारेंगे सीनियर आईपीएस

संदीप सालुंके को मिला मेरठ की जिम्मा

मेरठ। प्रदेश में चौपट होती कानून-व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रदेश सरकार ने फिर से एक नायाब प्रयोग शुरू किया है। इसके लिए अब कप्तान अलावा हर जिले में अलग नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया गया है और यह नोडल अधिकारी सीनियर आईपीएस होंगे। मेरठ में अपराध रोकने की जिम्मेदारी अब सीनियर आईपीएस संदीप सालुंके को सौंपी गई है। जो कि कप्तान अजय साहनी के साथ मिलकर जिले में अपराध की बढ़ते ग्राफ को रोकने का काम करेंगे। प्रदेश के अन्य बड़े शहरों में कानपुर की जिम्मेदारी बीपीजोगदंड, बरेली-अभय प्रसाद,आगरा-आनन्द कुमार, प्रयागराज-पीवीरामाशास्त्री,
गोरखपुर-डीके ठाकुर और वाराणसी-दीपेश जुनेजा को सौंपा गया है।ये सभी सीनियर आईपीएस अधिकारी इन जिलों में नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किए गए हैं। ये नोडल अधिकारी जिले के कप्तान से लेकर पूरे जिले की पुलिसिंग पर सरकार को सीधे रिपोर्ट करेंगे। सभी 75 जिलों के लिए अलग से नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं।

ये होगा नोडल अधिकारी का काम

तैनात सीनियर आईपीएस नोडल अधिकारी सीधे सरकार को अपनी रिपोर्ट भेजेंगे। उनका जिले में कप्तान के काम में कोई हस्ताक्षेप नहीं होगा। वे सिर्फ कप्तान के कामों की मानिटिरिंग के साथ उनके कामेां का लेखा जोखा सीधे सरकार को भेजेंगे। वहीं से जो भी निर्णय होंगे वे लिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि ऐसा प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को दुरूस्त करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

Exit mobile version