Site icon Buziness Bytes Hindi

ब्लूटूथ हेड डिवाइस फटने से कुंभ मेला प्रशासन के वरिष्ठ लेखाकार की मौत


ब्लूटूथ हेड डिवाइस फटने से कुंभ मेला प्रशासन के वरिष्ठ लेखाकार की मौत

हरिद्वार: हरिद्वार में कुंभ मेला प्रशासन के वरिष्ठ लेखाकार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि इलक्ट्रोनिक उपकरण के फटने के कारण उनकी मौत हुई है, हालाँकि लोगों को मामला संदिग्ध लग रहा है.

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत का कारण ब्लूटूथ हेड डिवाइस फटना बताया जा रहा है फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ हो पाएगा। मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ लेखाकार संजय शर्मा कुंभ मेले में तैनात थे।

बता दें कि फ़र्ज़ी कोरोना जांच को लेकर कुम्भ मेला प्रशासन लगातार सवालों के घेरे में है, ऐसे में यह मौत भी एक सवाल ही है.

Exit mobile version