Selva Kumari Meerut Commissioner: सेल्वा कुमारी जे ने ग्रहण किया कार्यभार,लंबित योजनाओं को समय से पूरा करना प्राथमिकता

मेरठ रीजनSelva Kumari Meerut Commissioner: सेल्वा कुमारी जे ने ग्रहण किया कार्यभार,लंबित योजनाओं...

Date:

बरेली की पूर्व मंडलायुक्त और आईएएस सेल्वा कुमारी जे ने आज मेरठ मंडलायुक्त के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया। मेरठ दिन में 12 बजे सर्किट हाउस पहुंची मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी कुछ देर वहां पर रूकने के बाद सीधी मंडलायुक्त आफिस पहुंची और वहां पर कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को गिनाया। मेरठ की नई कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे कहा कि उनकी प्राथमिकता लंबित विकास कार्यों को पूरा करना और लाभकारी योजनाओं को गति देना होगी।  नवागत आयुक्त मेरठ मंडल सेल्वा कुमारी जे ने आयुक्त कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से वार्ता की। मंडलायुक्त ने अपने पूर्व के अनुभवो को साझा करते हुए कहा कि मेरठ मंडल में शासन की मंशा अनुरूप जीरो टालरेन्स की नीति का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। इसी के साथ  विकास कार्यों को भी तीव्र गति से आगे बढाया जायेगा। उन्होंने कहा कि लंबित विकास कार्यों को गति प्रदान करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्हांेने बताया कि जनप्रतिनिधियों, मीडिया के साथ समन्वय स्थापित कर आमजन की समस्याओं का निस्तारण उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। इस अवसर पर कमिश्नरी ऑफिस के अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे कहा कि प्रदेश में हर जगह के काम और वहां के कल्चर की प्रवृत्ति अलग है। प्रदेश में नई जगह पर कुछ सीखने को मिलता है। सेल्वा कुमारी ने कहा कि मेरठ मंडल प्रदेश के प्रमुख मंडलों में एक हैं। मेरठ मंडल के जिलों में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के पास होने के कारण मेरठ मंडल केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में है। मेरठ मंडल के जिलों में रूके विकास कार्यों को गति देना और शासन की सभी लाभकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाना और उनको शत प्रतिशत पूरा करवाना उनकी प्राथमिताओं में शामिल रहेगा। इसी के साथ ही उन्होंने मंडल के विकास कार्यों संबंधी जानकारी संबंधित अधिकारियों से की। मंडलायुक्त ने कर्मचारियों और कमिश्नरी के अधिकारियों को अपनी कार्यशैली से अवगत करा दिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...