Site icon Buziness Bytes Hindi

सोमवार को शेयर बाजार में हावी रही बिकवाली

sensex

भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 352 अंक की गिरावट के साथ 72,790 पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 90 अंक की गिरावट के साथ 22,122 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय बाजार सेंसेक्स 30 के 26 शेयर लाल निशान पर थे। वहीँ निफ्टी 50 के सिर्फ 12 शेयर हरे निशान पर क्लोज हुए.

निफ्टी के 50 शेयरों में सबसे अधिक गिरावट एशियन पेंट, अपोलो हॉस्पिटल, हिंडाल्को ,डिविस लैब और टेक महिंद्रा में दर्ज हुई। वहीं लार्सन एंड टुब्रो, पावरग्रिड, अडानी एंटरप्राइजेज, टाटा कंज्यूमर और एसबीआई लाइफ के शेयर में सबसे ज़्यादा तेज़ी रही।

सेक्टोरल इंडेक्सों में 3 सूचकांकों को छोड़कर बाकी सभी लाल निशान पर बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट निफ्टी आईटी में 1.17 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी फार्मा, निफ्टी मेटल, निफ्टी मीडिया, निफ्टी एफएमसीजीमें गिरावट दर्ज हुई। वहीँ निफ्टी ऑटो, निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी रियल्टी में तेजी दर्ज हुई। दूसरी तरफ पेटीएम के शेयर में सोमवार को भी अपर सर्किट लगा।

Exit mobile version