Site icon Buziness Bytes Hindi

आईआईएमटी विश्वविद्यालय के तीन छात्रों का 3 लाख प्रतिवर्ष पर चयन


आईआईएमटी विश्वविद्यालय के तीन छात्रों का 3 लाख प्रतिवर्ष पर चयन

टैलेंट ट्रेस सोल्यूशन ने किया छात्रों का चयन

मेरठ। अपने बेहतर प्लेसमेंट के लिये जाने जाते आईआईएमटी विश्वविद्यालय के छात्रों का श्रेष्ठ कंपनियों में चयन होना जारी है। इसी क्रम में आईआईएमटी विश्वविद्यालय के तीन छात्रों का चयन टैलेंट सर्च सोल्यूशन कंपनी ने 3 लाख प्रतिवर्ष पर किया है। इन छात्रों को निर्धारित वेतनमान के अतिरिक्त इंसेंटिव भी दिया जायेगा।

आईआईएमटी विश्वविद्यालय के छात्रों का समय-समय पर विभिन्न कंपनियों द्वारा चयन किया जाता है। इसीे श्रृंखला के अन्तर्गत आईआईएमटी विश्वविद्यालय ने आउटसोर्सिंग के क्षेत्र में जानी-मानी कंपनी टैलेंट ट्रेस सोल्यूशन को कैंपस सलेक्शन के लिये आमन्त्रित किया। अभ्यर्थियों के विभिन्न चरणों के साक्षात्कार के बाद कम्पनी ने एमबीए की अशिता चैहान, गोविंद अग्निहोत्री और सत्यम मिश्रा को सालाना 3 लाख रूपये प्लस इंसेंटिव पर चयन किया है।

कंपनी द्वारा चयनित विद्यार्थियों को आईआईएमटी विश्वविद्यालय के चांसलर श्री योगेश मोहनजी गुप्ता, प्रो. चांसलर श्री अभिनव अग्रवाल, वाइस चांसलर डाॅ. मनोज कुमार मदान, प्लेसमेंट निदेशक प्रदोष मणि एवं प्लेसमेंट हेड डाॅ. संजीव माहेश्वरी ने चयनित छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट आॅफिसर सुरेन्द्र चैहान, राहुल जैन, विकास चैहान एवं टीम ने इस ड्राइव को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Exit mobile version