गंजों की टीम में सहवाग को नहीं मिली जगह

स्पोर्ट्सगंजों की टीम में सहवाग को नहीं मिली जगह

Date:


गंजों की टीम में सहवाग को नहीं मिली जगह

  • माइकल वॉन ने चुनी गंजों की बेस्ट टेस्ट टीम

नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खौफकाल में लोग सामान्य जिंदगी जीने की कोशिश कर रहे हैं और खेल अब भी मैदान से बाहर हैं. सुरक्षा को देखते हुए खेल संगठन खेलों की वापसी के लिए लगातार प्रयासरत हैं. ऐसे में लोग अपनी-अपनी पसंदीदा वनडे, टेस्ट और टी-20 में घोषित कर रहे हैं. इस क्रम में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन एक कदम आगे निकल गए हैं. उन्होंने गंजे खिलाडिय़ों की टेस्ट टीम चुनी है. इसमें उन्होंने कई दिग्गज खिलाडिय़ों को शामिल किया है, लेकिन भारतीय क्रिकेट फैन्स को इस टीम पर आपत्ति है. दरअसल, इस टीम में कोई भी भारतीय क्रिकेटर शामिल नहीं है, जबकि फैन्स का कहना है कि इसमें ओपनर के तौर पर मुल्तान के सुल्तान कहे जाने वाले वीरेंदर सहवाग को जगह मिलनी चाहिए थी. कुछ ने ब्रायन लारा को भी इस टीम में रखने की वकालत की है.

किसे मिली जगह?
देखा जाए तो वॉन ने ओपनर के तौर पर इंग्लैंड के पूर्व कोच ग्राहम गूच और साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज हर्शल गिब्स को शामिल किया है, जबकि तीसरे क्रम पर साउथ अफ्रीका के ही हाशिम अमला को रखा है. इसके बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज और कोच डैरेन लेहमन और जोनाथन ट्रॉट हैं. ब्रायन क्लोज को टीम का कप्तान चुना है, जबकि विकेटकीपर के तौर पर मैट प्रायर हैं. गेंदबाजों की बात करें तो डग बोलिंगर, राणा नावेद उल हसन, नाथन लियोन और जैक लीच/क्रिस मार्टिन को शामिल किया है.

माइकल वॉन की बाल्ड टेस्ट इलेवन कुछ इस तरह है
ग्राहम गूच, हर्शल गिब्स, हाशिम अमला, डैरेन लेहमन, जोनाथन ट्रॉट, ब्रायन क्लोज (कप्तान), मैट प्रायर (विकेटकीपर) डग बोलिंगर, राणा नावेद उल हसन, नाथन लियोन, जैक लीच/क्रिस मार्टिन. 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related