Site icon Buziness Bytes Hindi

Seema haider: बुरी आदतों की शिकार सीमा हैदर, सचिन ने की पिटाई! मकान मालिक ने खोला चौकाने वाला राज

jl2222

Seema haider News: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी सुर्खियों में हैं। सीमा हैदर यूपी एटीएस की पूछताछ में यह कबूल कर चुकी है कि वह सचिन से प्यार करती है। उसी के लिए भारत आई है। वह पाकिस्तान वापस नहीं जाएगी। इस बीच सीमा-सचिन के रिश्तों को लेकर नया खुलासा हुआ है। सीमा-सचिन के बीच रिश्ता प्यार ही नहीं, टकराव का भी है। आंबेडकर नगर में किराए के मकान में रह रहे सीमा और सचिन के मकान मालिक ने इस बारे में खुलासा किया है। मकान मालिक का दावा है कि सचिन पाकिस्तानी महिला सीमा की पिटाई करता था।

सचिन सीमा हैदर की बीड़ी पीने की लत से परेशान

मकान मालिक ने बताया कि सीमा और सचिन के बीच विवाद भी होता था। मकान मालिक ने दावा किया कि सीमा बीड़ी पीती है। सचिन के मना करने पर वह इस बुरी आदत से बाज नहीं आ रही। इसको लेकर सचिन उसकी पिटाई करता था। सीमा-सचिन के पड़ोस में रहने वाली महिला की ऐसी जानकारी देते हुए वीडियो वायरल हुई है। सीमा ने सचिन से बीड़ी पीने को लेकर झगड़े की बात कही थी। जानकारी के मुताबिक सचिन सीमा हैदर की बीड़ी पीने की लत से परेशान है। बताया जाता है कि सीमा हैदर एक दिन में करीब 10 से 15 बीड़ी पी जाती है। सीमा हैदर के वकील का कहना है कि पहले Pakistan से गोलियां आतीं थी। अब डोली आई है। Seema haider का प्यार सच्चा है।
सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह ने सीमा की ओर से राष्ट्रपति के नाम दया याचिका दी है। इसमें सीमा के सचिन के प्यार व भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर Hindu धर्म अपनाने का हवाला दिया है। याचिका में उसे Pakistan नहीं भेजने और सचिन की पत्नी बताकर Indian citizenship की मांग की है।

सीमा हैदर के पास छह पासपोर्ट बरामद

सीमा हैदर के पास से पुलिस ने छह पासपोर्ट बरामद किए हैं। छठे पासपोर्ट के संबंध में उसने कहा कि पहले नेपाल का वीजा लेने के लिए Seema Ghulam Haider नाम से आवेदन किया था। वीजा नहीं मिलने पर Seema Haider ने सीमा के नाम से आवेदन किया था। Nepal में Hotal Room सचिन ने Seema को अपनी पत्नी बताकर बुक कराया था।

सीमा ने खुद को भारतीय बताया

सीमा ने नेपाल के पोखरा से भारत आने के लिए जो बस का टिकट बुक कराया था। उसमें सीमा ने खुद को भारतीय बताया था। उसने अपना नाम प्रीति बताया था। उसने पहचान पत्र होने का हवाला दिया। बस में चेकिंग के दौरान सीमा ने खुद को रबूपुरा निवासी सचिन की पत्नी बताया था। आंबेडकर नगर किराए के घर में भी वह हिंदू धर्म और भारतीयता का पालन करती थी। जमानत मिलने के बाद सीमा ने पूजा-पाठ आदि कर लोगों का समर्थन जुटा लिया। लेकिन उसकी बीड़ी पीने की लत नहीं छूटी। जिस पर सचिन ने कई बार उसकी पिटाई की। इस बात को मकान मालिक ने स्वीकार किया है।

Exit mobile version