Site icon Buziness Bytes Hindi

पलक तिवारी, इब्राहिम अली को साथ देख लोगों ने उठाए सवाल, पूछा क्या है माझरा

Entertainment:- इंडस्ट्री की सबसे चर्चित स्टारकिड में से एक पलक तिवारी अपने स्टारडम से ज्यादा अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं. श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है.
जिसके बाद उन्हें अपना चेहरा छुपाने को लेकर ट्रोल्स का सामना भी करना पड़ा. अब एक बार फिर दोनों को साथ में स्पॉट किया गया, लेकिन इस बार पलक ने अपना चेहरा नहीं छुपाया था. अब दोनों के फोटो और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
वायरल वीडियो में, पलक और इब्राहिम एक रेस्तरां से अपने दोस्तों के साथ बाहर आते हुए दिखाई दे रहे हैं. जिसके बाद पलक ने देर होने की बाद कहकर निकल गईं तो इब्राहिम अपने दोस्तों के साथ कार में चले गए. लेकिन, अब एक बार फिर दोनों के अफेयर को लेकर चर्चा जेत हो गई है.
https://www.instagram.com/reel/CdSIriDq-pv/?igshid=YmMyMTA2M2Y=
दोनों को एक बार फिर साथ देखकर लोग सवाल करने लग हैं, कि क्या दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर दोनों के रिलेशनशिप में आने की बात कर रहे हैं. लोगों का कहना है की, लगता है दोनों डेटिंग कर रहे है।
Exit mobile version