प्रधानमंत्री मोदी को वापस पाकर बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार को तो मानों मन की मुराद पूरी हो गयी. उन्हें मंच पर देखकर नितीश कुमार ख़ुशी से पागल हुए जा रहे थे. कहने लगे आप यहाँ पधारे तो बढ़ी खुसी (ख़ुशी) हुई। आप पहले यहाँ आये थे तो हम गायब हो गए थे लेकिन अब कहीं जाने वाले नहीं, हम आपको आश्वस्त करते हैं कि हम रहेंगे तो आप ही के साथ. हम लोगों ने तो मिलकर लगातार कितना काम किया वरना पहले कहीं काम होता था क्या. प्रधानमंत्री मोदी भी नितीश कुमार के इज़हारे मोहब्बत पर हंसी न रोक सके.
बिहार दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने औरंगाबाद में कहा कि बिहार का विकास होगा ये मोदी की गारंटी है। बिहार में शांति और कानून व्यवस्था का राज कायम होगा, ये मोदी की गारंटी है। बिहार में बहन-बेटियों को अधिकार मिलेगा, ये मोदी की गारंटी है। प्रधानमत्री ने कहा कि तीसरे कार्यकाल में हमारी सरकार इन्हीं गारंटियों को पूरा करने और विकसित बिहार बनाने के लिए काम करेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम जिस काम की शुरुआत करते हैं, उसे पूरा करके जनता-जनार्दन को समर्पित भी करते हैं, इसे ही मोदी की गारंटी कहते हैं.
बता दें कि नीतीश कुमार ने अभी हाल ही में इंडिया गठबंधन छोड़कर बीजेपी से एकबार फिर नाता जोड़ा है. नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी की ओर ख़ुशी से देखते हुए कहा कि हमलोग 2005 से ही साथ हैं हमलोगों ने मिलकर 2005 से सारा काम करवाया है. नितीश ने कहा कि प्रधानमंत्री जी आज आए हैं और मोदी जी बिहार आते रहेंगे इसका उन्हें भरोसा है. नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी के अबकी बार 400 पार के नारे को भी दोहराते हुए कहा कि मोदी जी इस बार तो कम से कम आप 400 सीट जीतिएगा इसका हमें यकीन है. इंडिया गठबंधन पर उन्होंने कहा कि जो लोग इधर उधर करने में लगे हुए हैं न, उससे कुछ नहीं होने वाला। नितीश ने शायद इसीलिए इंडिया गठबंधन को छोड़ा है.