लाइफस्टाइल डेस्क। Hormonal Health – हार्मोनल हेल्थ अच्छी रहती है तो मूड, भावनाओं, रिप्रोडक्शन, नींद, एनर्जी, त्वचा, बाल और वजन नियंत्रित रहता है। इनका सही संतुलन में होना बेहद जरुरी है, अगर ये असंतुलित रहेंगे तो इनफर्टिलिटी और पीसीओएस सहित कई समस्याएं हो सकती हैं। इसीलिए हर महिला को अपने हार्मोनल स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आप इन बीज का सेवन कर हार्मोनल हेल्थ को नियंत्रित कर सकती है।
कद्दू के बीज
अगर आपको माइग्रेन, सिरदर्द, डिप्रेशन, चिंता आदि जैसे प्रोजेस्टेरोन की कमी के कोई लक्षण हैं तो कद्दू के बीजों का सेवन कर सकते है। कद्दू के बीज समग्र स्वास्थ्य और हार्मोन को संतुलित करने के लिए अच्छे माने जाते है। कद्दू के बीजों में जिंक होता है जो पीरियड्स में होने वाली ऐंठन को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, ये एस्ट्रोजन के लेवल को संतुलित करता है। आप स्मूदी, सलाद और फलों पर 1 चम्मच कद्दू के बीज के पाउडर छिड़कें सेवन कर सकती है।
अलसी के बीज
सूजन, थकान, मूड स्विंग्स, ऐंठन, ब्रेस्ट कोमलता आदि जैसे विभिन्न स्वास्थ्य मुद्दों में अलसी के बीज मददगार हो सकते है। ये ओमेगा -3 फैटी एसिड और लिग्नन नामक एंटीऑक्सीडेंट का बड़ा स्रोत हैं। इनमे फाइटोएस्ट्रोजन होता है जो ब्रेस्ट ट्यूमर के विकास और मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। आप भोजन से पहले एक गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच अलसी लें या स्मूदी, सलाद और फलों में मिलाएं।
सूरजमुखी के बीज
सूरजमुखी के बीज हार्मोनल असंतुलन के कारण विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए अच्छे होते हैं, ये सबसे अच्छा हार्मोनल संतुलन बीज माना गया है। इसमें विटामिन ई होता है, जो प्रोजेस्टेरोन के उत्पादन को बढ़ाता है। साथ ही डाइजेशन में सहायक होता है। आप स्मूदी, सलाद और फलों पर 1 चम्मच सूरजमुखी के बीज का पाउडर छिड़कें सेवन कर सकते है। (Image/Freepik)

