Site icon Buziness Bytes Hindi

सुरक्षा बलों शोपियां में मार गिराए तीन आतंकवादी, एक पुलिसकर्मी की मौत


सुरक्षा बलों शोपियां में मार गिराए तीन आतंकवादी, एक पुलिसकर्मी की मौत

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया जबकि एक पुलिस कर्मी की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों के छिपे होने के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जिले के बीरवाह इलाके के जानीगाम गांव की घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया।

एनकाउंटर ख़त्म
खबर के अनुसार जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर अब खत्म हो गया है। इस दौरान तीन खतरनाक आतंकियों को मार दिया गया है। बताया जा रहा है कि इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है। वहीं इस एनकाउंटर के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक SPO के शहीद होने की भी खबर है।

आतंकवादियों की मौजूदगी का था इनपुट
गौरतलब है कि इससे पहले रिहायशी इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के इनपुट के बाद पुलवामा (नई कॉलोनी) में तलाशी अभियान चलाया गया था। इसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया था और तलाशी शुरू कर दी थी। यह भी खबर है कि यहां से आतंकी नेटवर्क में एक नए रिक्रूट हुए आतंकी को भी पुलिस ने अपने गिरफ्त में लिया है।

Exit mobile version