उत्तराखंड में 8 फरवरी से खुलेंगे सेकंड्री से 12वीं तक के स्कूल

एजुकेशनउत्तराखंड में 8 फरवरी से खुलेंगे सेकंड्री से 12वीं तक के स्कूल

Date:


उत्तराखंड में 8 फरवरी से खुलेंगे सेकंड्री से 12वीं तक के स्कूल

देहरादून: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने शनिवार को बताया कि राज्य में छठी से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूल आठ फरवरी से खुलेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। मंत्री ने बताया कि यह फैसला सरकारी और निजी दोनों स्कूलों के लिए है।

इससे पहले नवंबर, 2020 में राज्य सरकार ने सिर्फ 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए स्कूल खोला था। मार्च, 2020 में कोविड-19 के कारण बंद होने के बाद पहली बार इतने व्यापक स्तर पर राज्य में स्कूली कक्षाओं को शुरू करने का फैसला किया गया है। कौशिक ने कहा कि स्कूल आने-जाने के लिए साइकिल खरीदने हेतु सभी वर्ग की छात्राओं को 2,800 रुपये की राशि दी जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...