मतदान का दूसरा चरण: बंगाल और असम में फिर बम्पर वोटिंग

उत्तराखंडमतदान का दूसरा चरण: बंगाल और असम में फिर बम्पर वोटिंग

Date:


मतदान का दूसरा चरण: बंगाल और असम में फिर बम्पर वोटिंग

कोलकाता/गुवाहाटी: पश्चिम बंगाल और असम में दूसरे चरण में भी बंपर वोटिंग हुई है। चुनाव आयोग के मुताबिक असम में शाम छह बजे तक 73.03 फीसदी और बंगाल में 80.43 प्रतिशत मतदान हुआ।

राज्य की इस हाई प्रोफाइल सीट पर ममता बनर्जी और भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी के बीच मुकाबला है। इस सीट पर 80.79 फीसदी मतदान होने की खबर है। वोटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ममता नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र में मौजूद रहीं। उन्होंने चुनाव में धांधली होने की शिकायत चुनाव आयोग से की है। जबकि सुवेंदु अधिकारी का दावा है कि ममता इस सीट से चुनाव हार रही हैं इसलिए वह तरह-तरह का ‘तमाशा’ कर रही हैं। अधिकारी ने कहा, ‘नंदीग्राम में कोई उनका समर्थन नहीं दे रहा है, वह हार चुकी हैं।’

बंगाल में पीएम की रैलियों पर निशाना साधते हुए टीएमसी प्रमुख ने कहा, ‘बंगाल में मतदान के दिन प्रधानमंत्री यहां क्यों आते हैं? मतदान के दिन वह रैली क्यों करते हैं?’ ममता ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘गृह मंत्री चुनावी ड्यूटी में तैनात सीआरपीएफ, बीएसएफ और अन्य जवानों को भाजपा की मदद पहुंचाने का निर्देश देते हैं। चुनाव आयोग चुप है। मैंने इस बारे में कई पत्र सौंपे हैं लेकिन वे एकतरफा उनकी मदद कर रहे हैं।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related