ठंड का दूसरा चरण शुरू, शुक्रवार को भिगोयेगी बारिश

उत्तर प्रदेशठंड का दूसरा चरण शुरू, शुक्रवार को भिगोयेगी बारिश

Date:


ठंड का दूसरा चरण शुरू, शुक्रवार को भिगोयेगी बारिश

वेस्ट यूपी में बारिश, बिजली का कड़कना जारी
शनिवार को मौसम होगा साफ, पर सतायेगी ठंड

न्यूज डेस्क। वेस्ट यूपी और एनसीआर में गुरूवार को जहां दिन मेें मौसम गर्म रहा वहीं सूरज के सामने बादल आ जाने पर ठंड का पूरा अहसास हुआ। शाम होते-होते आसमान पर छाये बादलों ने जहां बरसना शुरू किया तो बिजली की गड़गड़ाहट से आसमान चैंधता रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटे में वेस्ट सहित पूरी यूपी और एनसीआर में तेज बारिश होने की संभावना है।

कई दिनों से जहां लग रहा था कि शायद ठंड का मौसम गुजर गया है वहीं गुुरूवार को ठंड ने दोबारा लौटने का ऐलान कर दिया। गुरूवार सुबह को हुई बारिश ने वेस्ट यूपी में अपना जलवा दिखाया तो दोपहर होते-होते मौसम गर्म हो गया। बीच-बीच में बादल छाने के बाद ठंड भी बढ़ती दिखी। लेकिन शाम होते ही बिजली की गड़गड़ाहट के साथ आसमान में छाये बादलों ने बरसना शुरू कर दिया। इसके बाद शुरू हुई बारिश और सर्द हवाओं से मौसम का रूख बदला और एकदम से ठंड के दोबारा लौटने का अहसास शुरू हो गया।

मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार को यूपी और एनसीआर मेें बारिश का होना जारी रहेगा। ऐसे में घने कोहरे के साथ ठंड बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है। हालांकि शनिवार को मौसम साफ रहेगा मगर तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। बारिश के कारण वातावरण में नमी बढ़ने से कोहरा भी लोगों को परेशान कर सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...