Site icon Buziness Bytes Hindi

भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी की दूसरी जमानत अर्जी 23 जुलाई तक स्थगित


भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी की दूसरी जमानत अर्जी 23 जुलाई तक स्थगित

नई दिल्ली: भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की दूसरी जमानत अर्जी 23 जुलाई तक स्थगित हुई है, मेहुल चोकसी ने डोमिनिका हाईकोर्ट में देश में अवैध प्रवेश के मामले में एक बार फिर जमानत याचिका दायर की थी। चोकसी को इससे पहले दो मौकों पर इसी मामले में राहत देने से इन्कार किया जा चुका है।

इससे पहले जून में, डोमिनिकन मजिस्ट्रेट की अदालत ने चोकसी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद उसने डोमिनिका हाईकोर्ट का रुख किया था जहाँ हाईकोर्ट ने भी जमानत देने से इन्कार कर दिया था। 23 मई को चोकसी को एंटीगुआ एवं बारबुडा से कथित तौर पर अपहरण कर डोमिनिका ले जाया गया था।

इससे पहले डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट ने कहा था कि 13,500 करोड़ रुपए के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में वांछित भगोड़े भारतीय व्यवसायी मेहुल चोकसी के ‘रहस्यमय’ आगमन के संबंध में उनकी सरकार का रवैया बिलकुल साफ है ।

Exit mobile version