Site icon Buziness Bytes Hindi

Demat Account Nominee: SEBI ने बढ़ा दी डीमैट एकाउंट नामिनी अपडेट की समय सीमा, जानिए नई तारीख

sebi

नई दिल्ली। ट्रेडिंग और डीमैट खाताधारकों को नॉमिनी अपडेट करने के लिए सिर्फ 3 दिन बाकी थे। जिसके अकाउंट को फ्रीज कर लिया जाता। इसी बीच सेबी ने इसकी टाइम लिमिट को बढ़ा दिया है।

वित्तीय वर्ष के समाप्त होने से पहले ट्रेडिंग और डीमैट खाताधारकों के लिए एक राहत की खबर आ गई है। पूंजी बाजार नियामक सेबी SEBI ने मौजूदा ट्रेडिंग और डीमैट खाताधारकों के लिए नामांकन का विकल्प उपलब्ध कराने या नामांकन से बाहर होने की समयसीमा को बढ़ा दिया है। अब इसके लिए सितंबर के अंत तक का समय रखा गया है। वहींए पहले यह समय सीमा 31 मार्च, 2023 रखी गई थी।

सेबी के कहा है कि ट्रेडिंग के साथ-साथ डीमैट खातों के मूल्यांकन के आधार पर नामांकन विवरण का विकल्प प्रस्तुत करने के समय को बढ़ा दिया गया है और हितधारकों से प्राप्त अपीलों के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही, खातों को फ्रीज करने के प्रावधान 31 मार्चए 2023 के बजाय 30 सितंबर, 2023 से लागू होंगे।

पहले ही बढ़ाई गई थी सीमा

जानकारी के लिए बता दें कि 31 मार्च, 2023 से पहले इसकी समय सीमा 31 मार्च, 2022 रखी गई थी। जिसमें विफल रहने पर ट्रेडिंग और डीमैट खातों को डेबिट के लिए फ्रीज कर दिया गया होता। हालांकि, खाताधारकों को ध्यान में रखते हुए इस तारीख को एक साल के लिए आगे बढ़ा गया गया था। अब फिर से इसे कुछ महीनों के लिए आगे किया गया है।

इन लोगों के लिए अपडेट

जो निवेशक 1 अक्टूबर, 2021 से नए ट्रेडिंग और डीमैट खाते खोल रहे हैं। उनके पास घोषणा पत्र के माध्यम से नामांकन प्रदान करने या नामांकन से बाहर निकलने का विकल्प दिया जा रहा है। इसके माध्यम से ग्राहक अपने नामांकन का विकल्प प्रदान कर सकता है।

इस तरह से मिली सूचना

सेबी ने वैसे ग्राहकों जिनके अकाउंट में नामांकन का विकल्प नहीं दिया गया था। उनके ट्रेडिंग और डीमैट खातों में ईमेल और एसएमएस के माध्यम से मैसेज भेजकर श्नामांकन का विकल्पश् अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित किया है। साथ ही इसके लिए स्टॉक ब्रोकरों और डिपॉजिटरी प्रतिभागियों की सहायता भी ली गई है।

Exit mobile version