Site icon Buziness Bytes Hindi

T20 World Cup: एक और अपसेट, स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज को पीटा

T20 World Cup:

#image_title

टी 20 विश्व कप 2022 लगता है उलटफेरों का वर्ल्ड कप होने वाला है. लगातार दो दिनों में दो बड़े अपसेट, बड़ी टीमों के लिए एक खतरे की घंटी है। कल नामीबिया ने श्रीलंका को बड़े अंतर से हराया और आज स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज को 42 रनों के बड़े मार्जिन से परास्त किया। हालाँकि स्कॉटलैंड ने पहले भी टेस्ट प्लेइंग नेशन को हराया है लेकिन वेस्टइंडीज को हराना अपसेट ही कहा जाएगा।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए स्कॉटलैंड ने पांच विकेट खोकर 160 रनों का स्कोर खड़ा किया लेकिन उसको पाने की वेस्टइंडीज़ की कोशिश पूरी नाकाम रही और पूरी टीम 18.3 ओवर में 118 रनों पर ढेर हो गयी. वह तो जेसन होल्डर की 38 रनों की पारी से वेस्टइंडीज को 100 रनों के पार पहुँचने में मदद मिली. होल्डर के अलावा काइल मेयर्स, एविन लुइस और ब्रैंडन किंग ही डबल फिगर में पहुंच सके. स्कॉटलैंड लिए मार्क वॉट ने बेहद किफायती गेंदबाज़ी करते हुए 12 रन देकर 3 विकेट हासिल किये, ब्रैड व्हील और माइकल लीस्क को दो दो विकेट मिले। इससे पहले स्कॉटलैंड के जॉर्ज मंसी के नतृत्व में स्कॉटलैंड ने 160 रनों का एक अच्छा स्कोर खड़ा किया। जॉर्ज मंसी ने 66 रनों की नाबाद पारी खेली, उनके अलावा कैलम मैक्लाओड, माइकल जोंस और क्रिस ग्रीव्स ने मंसी का अच्छा साथ दिया। अल्ज़ारी जोसेफ़ और जेसन होल्डर को दो दो विकेट मिले।

कुल मिलकर विश्व कप बड़ा रोमांचक होने वाला है, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की हार से सुपर 12 के ग्रुप की पोजीशन में बड़ा बदलाव हो सकता है क्योंकि अब यह ज़रूरी नहीं कि यह दोनों टीमें क्वालिफाइंग दौर में अपने ग्रुप में टॉप पर ही रहे. या इनमें से कोई एक टीम टॉप पर रहे. अगर ऐसा होता है तो श्रीलंका और वेस्टइंडीज दोनों ही टीमें एक ही ग्रुप हो सकती हैं. अगर यह दोनों टीमें एक ही ग्रुप में रहीं तो सुपर 12 के दोनों ग्रुप असंतुलित हो सकते हैं. ऐसे में किसी एक ग्रुप की ग्रुप ऑफ़ डेथ बनने की पूरी सम्भावना रहेगी.

Exit mobile version