Site icon Buziness Bytes Hindi

स्कॉटलैंड ने नामीबिया को हराया

namibia

आईसीसीटी ट्वेंटी वर्ल्ड कप के 12वें मैच में स्कॉटलैंड ने नामीबिया को 5 विकेट से हरा दिया, स्कॉटलैंड ने 18.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लिया.

ग्रुप बी की दो टीमें ब्रिजटाउन में मिलीं, जहां नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 155 रन बनाए। स्कॉटलैंड ने 19वें ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया, माइकल लीस्क को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

स्कॉटलैंड की ओर से कप्तान रिची बैरिंगटन 47 रन, माइकल लेस्क 35 रन, माइकल जोन्स 26 रन और ब्रेंडन मैकमुलेन 19 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई.

इससे पहले, नामीबिया की पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही, सलामी बल्लेबाज जेपी कोटजे बिना कोई रन बनाए आउट हो गए जिसके बाद कप्तान इरास्मस ने 52 रनों की शानदार पारी खेली. विकेटकीपर जेन ग्रीन ने 28, निकोलस डायोन ने 20, डेविड वेल ने 14 और जीन फ्रीलिंक ने 12 रन बनाये. स्कॉटलैंड की टीम ग्रुप B में अब टॉप पर है, दो मैचों में उसके तीन अंक हैं, इंग्लैंड के खिलाफ उसका मैच वर्षा के खारन पूरा खेला नहीं जा सकता था जिसकी वजह से महत्वपूर्ण एक अंक हासिल हो गया.

Exit mobile version