Site icon Buziness Bytes Hindi

मेरठ कचहरी में तारीख पर आ रही महिला का स्कार्पियो सवार लोगों ने किया अगवा

meerut crime

मेरठ। कचहरी में तारीख पर आई एक महिला को स्कार्पियो सवार बदमाशों ने अगवा का लिया। बताया जाता है कि महिला अपने मां-बाप के साथ तारीख पर कोर्ट आ रही थी। इसी दौरान उसका स्कार्पियो सवारों ने अगवा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की है। बताया गया है कि मामला पति पत्नी के विवाद का है।

महिला ने किया था प्रेम विवाह

मेरठ के गांव बामनौली की एक महिला ने आठ साल पहले पास के ही एक गांव के युवक के साथ प्रेम विवाह किया था। इसके बाद परिजनों ने युवती से उससे संबंध खत्म कर दिया था। बताया जाता है कि कुछ महीने पर पूर्व दोनों में कुछ अनबन होने के कारण महिला अपने घर वापस आ गई थी और अपने पति पर दहेज उत्पीड़न का केस किया था। ये मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

तारीख पर आ रही थी महिला

आज बुधवार को इस केस में तारीख थी। जिस पर महिला अपने माता-पिता के साथ मेरठ कचहरी जा रही थी। जैसे ही उनकी कार चेतावाला गांव के पास पहुंची तो पीछे से काले रंग की बिना नंबर की स्कार्पियो ने उन्हें ओवरटेक किया। गाड़ी रोककर महिला को जबरन उतार लिया और से निकालकर स्कार्पियो में ले गए।

महिला के पिता ने बताया कि स्कार्पियो में सवार लोगों ने अपने मुंह पर कपडा बांधा हुआ था। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। थाना प्रभारी बच्चू सिहं ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही हैॉ तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

महिला के अगवा की घटना से मचा हड़कंप

महिला के अगवा होने की घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने महिला के अगवा होने की घटना के बाद इलाके की नाकेबंदी की। लेकिन स्कार्पियो सवार लोगों का और महिला का कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस अगवा गई महिला के माता पिता से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version