पटना। मशहूर खाद्य तेल निर्माता कंपनी Scooter Ritika Oilने पिछले साल की तुलना में इस साल लगभग 30 प्रतिशत अधिक कारोबार की उम्मीद जताई है। एक ओर लॉकडाउन की वजह से देशभर में विभिन्न व्यवसायों को चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
वहीँ स्कूटर-रितिका आयल प्राइवेट लिमिटेड ने इन परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाया और इसका परिणाम कंपनी के सालाना कारोबार में दिखने की पूरी उम्मीद है। हालाँकि लॉकडाउन के बाद मार्केट एक बार फिर से अपनी रफ़्तार पकड़ने लगा है। त्योहारों का सीजन भी इस रफ़्तार को तेजी देने के लिए उत्प्रेरक का काम करेगा।
कंपनी का राज्य के विभिन्न जिलों में तेल का व्यापार है और राज्य में एक अग्रणी ब्रांड के तौर पर मौजूद हैं। कंपनी के उत्पाद सोया तेल, ताड़ के तेल और वनस्पती जैसे खाद्य तेलों की अन्य श्रेणियों में भी उपलब्ध है। कंपनी द्वारा राज्य में अपनी उपस्थिति को और भी अधिक मजबूत बनाने की योजना है और समूचे राज्य के प्रमुख जिलों में डिस्ट्रीब्यूटर्स की नियुक्ति बढ़ा रही है।
इस पर बात करते हुए कंपनी के चेयरमैन बाबूलाल डाटा (स्कूटर, शिव क्लासिक, मस्त हैल्थ तेल के निर्माता) ने कहा, “खाद्य तेल लोगों की सामान्य जरुरत है और इसलिए लॉकडाउन के बावजूद इसकी खपत में खासी कमी नहीं थी। लॉकडाउन के बाद इसके असर को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए एक बार फिर मार्केट पूरी तैयारी हो चुका है। एक जाना माना ब्रांड होने के नाते हमने मार्केट में ज्यादा से ज्यादा अच्छी क्वालिटी का तेल उपलब्ध कराने के लिए अपनी क्षमता भी बढ़ाई है ताकि हमारे ग्राहकों को उच्च स्तरीय खाद्य तेल की भरपूर उपलब्धता हो।

