Site icon Buziness Bytes Hindi

मध्य प्रदेश में कक्षा 8 तक के स्कूल 15 अप्रैल के बाद खुलेंगे


मध्य प्रदेश में कक्षा 8 तक के स्कूल 15 अप्रैल के बाद खुलेंगे

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते हुए प्रकोप के कारण मध्य प्रदेश में कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कूल अब 15 अप्रैल तक बंद रहेंगे। 1 अप्रैल से कक्षाएं चलने की उम्मीद थी।

राज्य शिक्षा विभाग के द्वारा जारी आदेश अनुसार कोरोना की वजह से कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल पंद्रह अप्रैल तक बंद रहेंगे। कोरोना संक्रमण के चलते पहले राज्य सरकार ने 31 मार्च तक के लिए स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया गया था। स्कूल शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में कहा कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए पूर्व में जारी किए गए निर्देश यथावत रहेंगे। यानि कक्षा 9 से लेकर 12 कक्षा तक की कक्षायें यथावत लगती रहेंगी।

Exit mobile version