Site icon Buziness Bytes Hindi

Guideline For School Student: भीषण गर्मी और लू के बीच स्कूली बच्चों को मिली राहत, जारी की गाइडलाइन

लखनऊ। इस समय पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बीच सरकार ने बच्चों को राहत देने के लिए नई गाइडलाइन जारी ​की है। जिसके तहत स्कूली बच्चों को काफी राहत प्रदान की गई है। सरकार ने स्कूलों को सलाह दी है कि वे जल्दी स्कूल खोले और जल्दी बंद करें। इसके अलावा बच्चों को ड्रेस कोड की अनिवार्यता से छूट देने का सुझाव दिया है। इसी के साथ स्कूली बच्चों को नेक टाई और चमड़े के जूते में आने की बाध्यता को खत्म करने को कहा है। इनके स्थान पर छात्रों को आरामदायक कपड़ों और स्पो‌र्ट्स शूज में आने की छूट देने का सलाह जारी की है। 

स्कूली बच्चों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने स्कूलों और छात्रों के लिए एक गाइडलाइन जारी की है। जिसके अनुसार स्कूल खुलने और बंद होने के समय को अनुकूल बनाने और खेलकूद से जुड़ी गतिविधियों को धूप में न करने के साथ ही स्कूलों के खुलने के घंटे में कमी लाने का सुझाव दिया। इसके साथ स्कूली बसों,वैन को भारी भीड़ से बचाने, उनमें पानी की सुविधा रखने का सुझाव दिया गया है।

Also read: भीषण गर्मी का अलर्ट, तापमान 40 डिग्री के पार

अभिभावकों को भी सुझाव दिए गए हैं कि वो बच्चों को बसों या वैन से भेजने के स्थान पर खुद लाने ले जाने की व्यवस्था संभाले तो बेहतर होगा। बच्चों को पानी बोतल साथ रखने और ताजा खाना खाने पर ही बल देने के लिए कहा है। शिक्षकों से भी कहा है कि परीक्षा केंद्रों पर छात्रों को लू व गर्मी से बचाने के लिए बेहतर व्यवस्थाएं रखी जाए। परीक्षा कक्ष में पंखे की और पीने के पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है।

स्कूलों से कहा है कि बच्चों को पर्याप्त पानी पीने के अलावा ओआरएस का पर्याप्त इंतजाम करके रखना जरूरी है। स्कूल में आने वाले बच्चों को सिर ढ़कने,टोपी लगाने का सुझाव दिया है। छात्रों को खाली पेट या ज्यादा खाना खाकर न जाने का के लिए कहा है।

Exit mobile version