Site icon Buziness Bytes Hindi

School Chalo Abhiyan: मुख्यमंत्री योगी ने श्रावस्ती से किया स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ


School Chalo Abhiyan: मुख्यमंत्री योगी ने श्रावस्ती से किया स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने आज जनपद श्रावस्ती से स्कूल चलो अभियान (School Chalo Abhiyan) का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी को शिक्षा देना व उसके लिए प्रेरित करने से बड़ा पुण्य का कार्य कोई नहीं हो सकता। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आहवान किया कि वह कायाकल्प योजनान्तर्गत एक-एक स्कूल को गोद लेकर वहां की व्यवस्थाओं को देखे। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा शिक्षा का मूल आधार है। वहीं मेरठ में मुख्य कार्यक्रम उच्च प्राथमिक विद्यालय बहलोलपुर ब्लाॅक माछरा तहसील मवाना में किया गया। सजीव प्रसारण सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों व ब्लाॅक रिसोर्स सेन्टर में कराया गया। राज्यमंत्री व जिला पंचायत अध्यक्ष ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

Read also: Ghaziabad News Today: इन जिलों में लागू हो सकती है पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था, सीएम योगी कर सकते हैं जल्द ऐलान

उन्होंने बेसिक शिक्षा के अध्यापकों व स्टाफ के साथ-साथ ग्राम पंचायत से जुड़ें सभी अधिकारियों प्रतिनिधियों से आहवान किया कि वह स्कूल चलो अभियान के लिए हर घर दस्तक दें तथा यह सुनिश्चित करे कि कोई भी बच्चा चाहे वह स्थायी हो या प्रवासी स्कूल जाने से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि स्कूल चलो अभियान जुलाई 2017 में प्रारंभ किया गया जिसके बडे सकारात्मक परिणाम देखने को मिले।

Exit mobile version